उड़ीसा में नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस अधीक्षक आशीष सिंह ने कहा, "दो लोगों ने मंगलवार को हमारे सामने आत्मसमर्पण किया। ये नक्सलियों के कलिंग नगर क्षेत्र के सदस्य थे।"
दोनों की पहचान मामीना मुंडा (18) और माताराम मुंडा (20) के रूप में हुई है।
सिंह ने कहा, "महिला ने बताया है कि संगठन के वरिष्ठ सदस्य उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते थे।"
ये लोग दो साल पहले नक्सली संगठन में शामिल हुए थे और एक साल पहले इन्होंने शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने जबरन दोबारा नक्सली संगठन में ले जाया गया और अलग-अलग क्षेत्र में भेज दिया गया।
सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति के अनुसार दंपति का पुनर्वास कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications