कलाम और रतन टाटा देश में सर्वाधिक विश्वसनीय : सर्वे
'रीडर्स डाइजेस्ट' के मार्च महीने के संस्करण में प्रकाशित इस सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सातवें स्थान पर हैं। शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का स्थान छठा है। सचिन तेंदुलकर आठवें स्थान पर तथा नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष एम.माधवन नायर के साथ 10वें स्थान पर हैं। इस सूची में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को 29वां स्थान प्राप्त हुआ है।
भारत के शीर्ष 10 विश्वसनीय अन्य लोगों में पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी (तीसरा), इन्फोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति (चौथा), संगीतकार ए.आर.रहमान (पांचवा) और कार्टूनिस्ट आर.के.लक्ष्मण (नौवां) शामिल हैं।
देश के सबसे विश्वसनीय पेशों में शिक्षक शीर्ष पर हैं। उसके बाद दूसरे स्थान पर अग्निशमन कर्मी और फिर तीसरे स्थान पर किसान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications