व्हाइट हाउस की पूर्व सोशल सेक्रेटरी के अवांछित मेहमानों से संबंध नही

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस की सोशल सेक्रेटरी का पद छोड़ने के एक दिन बाद डेजायरी रोजर्स ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वागत में दिए गए रात्रि भोज में उन्होंने कार्यालय के प्रोटोकॉल का पालन किया था।

गौरतलब है कि भोज समारोह में एक दंपति बिना बुलाए घुस आया था।

रोजर्स ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि समारोह के दौरान जब टीवी रियलिटी कार्यक्रम के कलाकार तारिक और माइकल स्लेही व्हाइट हाउस के मुख्य द्वार से घुसे, वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

व्हाइट हाउस में 24 नवंबर को आयोजित भोज में दोनों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ओबामा और मनमोहन सिंह से हाथ भी मिलाया था।

रोजर्स ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उनके विभाग के पांचों कर्मचारी मुख्य द्वार पर रातभर मुस्तैदी से तैनात रहे।

उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस के नियम-कायदे के अनुसार आने वाले मेहमानों से मौजूद खुफिया विभाग संपर्क करता है, जिससे कि आगन्तुकों के नामों की सूची में उनके नाम की जांच की जा सके।

आगन्तुकों की सूची में जिन मेहमानों का नाम नहीं था उसके बारे में खुफिया विभाग ने हमारे कर्मचारियों को सतर्क कर दिया था। स्लेही के मामले में विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी थी।

रोजर्स ने कहा कि एक धारणा है कि द्वार पर खड़े होकर व्यक्तिगत तौर पर मेहमानों की निगरानी करनी चाहिए, लेकिन यह एक बेतुकी बात लगती है।

उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक उनकी पहली जिम्मेदारी यह देखने की बनती है कि राष्ट्रपति और राष्ट्र की पहली महिला वहां उपस्थित है कि नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+