हैदराबाद शो में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जुड़ी 200 कंपनियां हिस्सा लेंगी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में फ्रांस साझेदार देश के रूप में है। इस प्रदर्शनी में 17 देशों से 500 से अधिक प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है।
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया के साथ इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
पटेल ने कहा है, "यह प्रदर्शनी इस उद्योग को वर्तमान मंदी से उबरने के लिए संबंधित सभी भागीदारों को बहुप्रतीक्षित व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराने में एक प्रोत्साहन के रूप में भी होगी।"
औद्योगिक संस्था, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) इस आयोजन का सह मेजबान है। इंडिया एविएशन-2010 का विषय 'एक्सपैंडिंग होराइजंस' रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications