चुनाव दूर है इसलिए आम आदमी की अनदेखी कर रहे हैं प्रधानमंत्री : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जाएगी। उनका यह बयान दर्शाता है कि वह उन लोगों के दुख से बेखबर हैं, जो मुद्रास्फीति के बोझ तले पहले से ही कराह रहे हैं। प्रधानमंत्री आम आदमी की अनदेखी कर रहे हैं क्योंकि चुनाव अभी काफी दूर है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का यह बयान आम आदमी के साथ विश्वासघात है और इसमें दंभ की बू आती है।"
जावडेकर ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि न तो आर्थिक रूप से और न ही नैतिक रूप से औचित्यपूर्ण है। इस मूल्य वृद्धि का क्रमिक प्रभाव पड़ेगा और आवश्यक उपभोग की वस्तुओं का परिवहन खर्च और अधिक बढ़ जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications