शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 343 अंक उछला (राउंडअप)

सुबह कारोबार शुरू होने के समय सेंसेक्स 16,438.45 पर खुला और 343.01 अंकों की बढ़त के साथ 16,722.56 पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 16,429.55 अंकों पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स का उच्च स्तर 16,808.49 और निम्न स्तर 16,438.45 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 94.7 अंकों के साथ 1.92 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 5,017 अंक पर बंद हुआ जबकि पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 4,922.3 अंक पर बंद हुआ था।

बीएसई के मिड कैप और स्माल कैप शेयरों में जबरदस्त खरीददारी का रुख दिखा जिससे बीएसई का मिड कैप सूचकांक 2.2 फीसदी और स्माल कैप सूचकांक 2.33 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए।

पिछले कारोबारी सत्र में मिडकैप सूचकांक 6,397.82 पर बंद हुआ था जबकि मंगलवार को यह 147.56 अंकों की बढ़त के साथ 6,545.38 पर बंद हुआ। इसी तरह पिछले कारोबारी सत्र में स्मालकैप सूचकांक 8,067.40 पर बंद हुआ था जबकि मंगलवार को यह 196.18 अंकों की बढ़त के साथ 8,263.58 पर बंद हुआ।

ऑटो, धातु, बैंकिंग और एफएमसीजी के शेयरों में सबसे ज्यादा लिवाली देखी गई।

ऑटो कंपनियों की फरवरी में बिक्री उम्मीद से ज्यादा रही है इसलिए इनके शेयरों में लिवाली का रुख सबसे ज्यादा देखा गया।

बाजार में 2,063 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और 766 शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि 72 शेयरों की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं देखी गई।

सेंसेक्स में लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 12.1 फीसदी, टाटा स्टील 6.18 फीसदी, हिंडाल्को 4.84 फीसदी और टाटा पावर 4.7 फीसदी प्रमुख रहे।

वहीं घाटे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में डीएलएफ 1.65 फीसदी, रिलायंस इंफ्रा 0.86 फीसदी, हिंदुस्तान यूनीलिवर 0.62 फीसदी और ओएनजीसी 0.39 फीसदी रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+