नेपाल में भारतीय मूल के प्रकाशक की हत्या, विद्रोही गुटों ने जिम्मेदारी ली (लीड-1)
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नेपाली दैनिक 'जनकरपुर टुडे' के प्रकाशक अरुण सिंघानिया (50) पर हमलावरों ने सोमवार शाम गोली चलाई थी। उस समय अरुण होली का त्योहार मनाकर घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और उन्होंने अरुण पर नजदीक से गोली चलाई। उन्हें तीन गोलियां लगी थी।
सिंघानिया का मीडिया समूह एक एफएम रेडियो स्टेशन और एक इंटरनेट पोर्टल भी चलाता है। वह एक महीने की भारत यात्रा के बाद रविवार को धनुषा जिले के जनकपुर लौटे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली में उनका बेटा राहुल एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसी से मुलाकात के लिए वह वहां पहुंचे थे।
काठमांडू में उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से मुलाकात कर उन्हें चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के अंदर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो देश के सभी उद्योग और व्यापार बंद कर दिए जाएंगे।
भारतीय मूल के प्रकाशक की हत्या के खिलाफ व्यापारिक संगठनों ने मंगलवार को जनकपुर बंद का आह्वान किया है। नेपाली पत्रकार संघ ने भी हत्या की निंदा की है। संघ ने कहा कि हमलावारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनकरपुर में प्रदर्शन किया जाएगा।
तराई इलाके में सक्रिय दो हथियारबंद गुटों, पूर्व माओवादियों के एक दल तराई जनतांत्रिक मुक्ति मोर्चा (राजन मुक्ति) और तराई जनतांत्रिक पार्टी-मधेस ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
