गुड़गांव में शेयर दलाल का अपहरण
गुड़गांव, 2 मार्च (आईएएनएस)। गुड़गांव में फिरौती के लिए एक 27 वर्षीय शेयर दलाल का उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह अपने कार्यालय से घर लौट रहा था।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अमित गर्ग नामक व्यक्ति, जो दिल्ली के पॉश इलाके पालम विहार में रहता है, रविवार को जब वह अपने कार्यालय से लौट रहा था तभी उसका अपहरण हो गया।
पुलिस ने बताया कि गर्ग के भाई से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। अपहरण के इस मामले को दर्ज कर लिया गया है।
गुड़गांव के पुलिस उपायुक्त पट राम ने कहा, "हम इस मामले की छानबीन कर रहे हैं, लेकिन इस मामले में और जानकारी नहीं दे सकते, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications