पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त के आवास पर छापा

ब्यूरो के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को पूर्व आयुक्त के घर पर छापामारी की गई है। अधिकारियों का कहना है पूर्व आयुक्त से अनियमितता के संबंध में पूछताछ करने के लिए आवश्यक कागजात ब्यूरो को पहले ही हाथ लग चुके हैं।

निगरानी विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार सिन्हा के मुताबिक फरार आईएएस अधिकारी को पूर्व में ही वित्तीय अनियमितता के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। परंतु अब तक उन्होंने न तो उसका जवाब ही दिया है और न ही वे खुद हाजिर हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (पीआरडीए) और नगर निगम कार्यालय में भारी अनियमितता की शिकायत मिली थी। इसके बाद निगरानी विभाग के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह दोनों कार्यालयों समेत पूर्व आयुक्त के आवास पर भी छापामारा था। छापेमारी के बाद जांच पड़ताल के दौरान ब्यूरो के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि उक्त छापामारी बुधवार को प्रारंभ हुई थी, तब से पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त क़े सेंथल कुमार फरार बताए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को पटना नगर निगम से क़े सेंथल का तबादला कर दिया गया था।

इस मामले में निगरानी विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि पीआरडीए और निगम कार्यालय में नियम की अवहेलना करते हुए बड़े पैमाने पर आयुक्त द्वारा मॉल और अपार्टमेंटों का नक्शा पास करने की शिकायत मिली थी। इसके कारण कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं।

ज्ञात हो कि क़े सेंथल कुमार पिछले वर्ष 20 फरवरी से पटना नगर निगम के आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+