जनवरी में निर्यात 11.5 फीसदी बढ़ा

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार तीसरे महीने जनवरी में निर्यात वृद्धि दर्ज की गई जबकि इससे पहले वैश्विक आर्थिक संकट की वजह से अक्टूबर 2008 के बाद लगातार 13 महीने गिरावट का रुख रहा था।

मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल 2009 से जनवरी 2010 की अवधि के दौरान कुल 131.9 खरब डॉलर (6,292.24 खरब रुपये) का निर्यात हुआ।

दूसरी तरफ, जनवरी में आयात बढ़कर 24.7 खरब डॉलर हो गया जो 2009 की समान अवधि की तुलना में 35.5 फीसदी अधिक है।

मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान हालांकि कुल आयात में 19.7 फीसदी की गिरावट आई और यह 218.5 अरब डॉलर रहा ।

तेल उत्पादों का जनवरी में 17.65 खरब डॉलर का आयात हुआ जो पिछले साल के समान अवधि की तुलना में 56 फीसदी अधिक है। मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के बीच हालांकि यह आयात 63.9 खरब डॉलर का रहा, जो समान अवधि की तुलना में 25.3 फीसदी कम है।

गैर-तेल उत्पादों का आयात जनवरी में 17.65 खरब डॉलर का रहा, जो पिछले साल समान अवधि की तुलना में 28.8 फीसदी अधिक है। इसी तरह मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में यह आयात 154.5 खरब डॉलर का रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.1 फीसदी कम था।

मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल 2009 से जनवरी 2010 तक व्यापार घाटा 86.6 खरब डॉलर का रहा जो पिछले साल के समान अवधि में 111.599 खरब डॉलर की तुलना में कम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+