अमेरिका-रूस हथियारों में कटौती संबंधी समझौते के करीब: मेदवेदेव
समाचार एजेंसी आरआईए नोवत्सी के अनुसार सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ बातचीत के बाद मेदवेदेव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमेरिका के साथ हथियारों की कटौती संबंधी समझौता अंतिम चरण में है।
मेदवेदेव ने कहा, "मेरे विचार से फिलहाल स्थिति उतनी खराब नहीं है। हम सभी मुद्दों पर समझौते के करीब हैं। हम बातचीत के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। हम समझौते के मूल पाठ का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। हमें आशा है कि जल्द ही समझौता हो जाएगा।"
रूस के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा था कि फरवरी में दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था कि नौ मार्च को फिर से समझौते को लेकर बातचीत होगी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और रूस के बीच शीत युद्ध के बाद हुई संधि 'स्ट्रैटजिक आर्म्स रिडक्सन ट्रीटी' (स्टार्ट 1) की अवधि पांच दिसंबर,2009 को खत्म हो गई थी। ऐसे में दोनों देश नई संधि को मूर्त रूप देने के लिए वार्ता कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications