दिल्ली और जम्मू एवं कश्मीर में न्यायाधीशों की निुयक्ति
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति विजय कुमार शाली को दिल्ली उच्च न्यायालय एवं न्यायमूर्ति सुनील हाली एवं न्यायमूर्ति मुजफ्फर हुसैन अत्तार को जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने इन नियुक्तियों को मंगलवार को हरी झंडी दी। विज्ञप्ति के अनुसार तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी।
शाली इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश थे जबकि हाली व हुसैन जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications