नाल्को को नई खदान के लिए मिली हरी झंडी
राज्य के इस्पात एवं खदान सचिव ए.एम.आर. दलवई ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार ने पोतांगी बाक्साइट खदान के पट्टे के लिए नाल्को को मंजूरी दे दी है, और अंतिम स्वीकृति देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की है।
पंचपत्माली पहाड़ियों पर स्थित नाल्को की खदान से करीब आठ किलोमीटर दूर इस खदान में 700 लाख टन से अधिक की मात्रा में बाक्साइट मौजूद है।
नाल्को एशिया की एकमात्र सबसे बड़ी एल्युिमनियम उत्पादक कंपनी है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंचपत्माली खदान में 3,000 टन बाक्साइट मौजूद है, जो अगले 20-25 सालों तक ही चल सकता है। लिहाजा अब नई खदानों की जरूरत पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नाल्को को नई खदान शुरू करने में कम से कम तीन से पांच साल लग जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications