शहरी और ग्रामीण चीन की आय में भारी अंतर
स्थानीय समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के ताजा आंकड़ों में कहा गया है कि बीते साल चीन के शहरी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति आय 17,175 युआन (2,525 डॉलर) थी, जबकि यहां की राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय 5,153 युआन थी। दोनों में अंतर बहुत अधिक है।
अखबार का कहना है कि पिछले 32 वर्षो के दौरान पिछले साल शहरी और ग्रामीण आय में अंतर सबसे ज्यादा रहा। यहां के कृषि मंत्रालय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था शोध केंद्र के निदेशक सोंग होंगयुआन ने कहा, "मुझे डर इस बात का है कि यह अंतर और बढ़ जाएगा क्योंकि चीन ग्रामीण विकास के बजाय शहरी विकास को ज्यादा तरजीह दे रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications