सेना के स्विमिंग पूल में 15 बंदर मृत मिले
एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि सिलीगुड़ी उप प्रखंड के बांगडुबी इलाके में यह घटना हुई। भारतीय सेना के एक स्विमिंग पूल से बंदरों के ये शव बरामद किए गए।
राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अतनु राहा ने बताया, "सेना के जवानों ने मंगलवार सुबह इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद हमने अपनी टीम मौके पर भेजी। हमारे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि बंदरों ने जहर खाया था या किसी अन्य बीमारी की वजह से उनकी मौत हुई।
राहा ने कहा, "यह घटना सचमुच चौंकाने वाली है। राज्य के किसी भी हिस्से में ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए बंदरों का शव पोस्ट-मार्टम के लिए भेजा गया है।"
अधिकारी ने बताया कि सेना के जवान भी जांच में वन अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications