भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वार्ता में छात्रों पर हमला रहेगा मुख्य मुद्दा

ऑस्ट्रेलिया में पिछले दिनों भारतीय छात्रों पर हुए हमले के बाद यहां के लोगों में व्याप्त चिंता के बीच ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ की तीन दिवसीय भारत यात्रा मंगलवार से शुरू हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच इन हमलों के अलावा व्यापार और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

स्मिथ सबसे पहले वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच आर्थिक संबंध बढ़ाने और भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावनाएं तलाशने पर बातचीत होने की उम्मीद है।

इसके बाद रात को स्मिथ भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के साथ विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखेंगे, जिसे 'दोस्ताना मैच' का नाम दिया गया है।

स्मिथ बुधवार को विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की सुरक्षा के मसले पर भी बातचीत होगी। इससे पहले जनवरी के आखिर में दोनों की लंदन में मुलाकात हुई थी।

अपनी यात्रा शुरू करने से पहले स्मिथ ने मेलबर्न में कहा, "ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले भारतीयों की सुरक्षा और पढ़ाई के लिए उन्हें बेहतर माहौल मुहैया कराने के अपने प्रयासों की हम भारत सरकार को जानकारी देंगे।"

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में कुछ भारतीयों को तकलीफ उठानी पड़ी। इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने की दिशा में वह कृष्णा से चर्चा करेंगे।

भारतीय छात्रों पर पिछले दिनों हुए हमलों को यहां काफी लोग नस्लवादी हमले मान रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इससे इंकार किया है। इन्हीं चिंताओं को दूर करने की दिशा में इन दिनों कई शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई नेताओं की भारत यात्रा हो रही है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री केविन रड और उप राष्ट्रपति जूलिया गिलार्ड भी भारत यात्रा पर आए थे।

पिछले साल मई में भारतीय छात्रों पर हुए हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

स्मिथ भारत सरकार को पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया द्वारा घोषित आतंकवाद निरोधक श्वेत पत्र की जानकारी भी देंगे और इस साल यहां होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+