हड्डियां खा रहे हैं चीनी पांडा (लीड-1)
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक चीन में बांस के जंगलों की बड़े पैमाने पर कटाई को इन विलुप्तप्राय प्राणियों के भोजन में आ रहे इस विचित्र बदलाव की वजह माना जा रहा है।
'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर' के विशेषज्ञों का कहना है कि बांस के जंगलों की बड़े पैमाने पर कटाई के चलते अगली तीन पीढ़ियों तक पांडा पूरी तरह से समाप्त हो सकते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के एक क्षेत्र में जंगली पांडाओं को हड्डियां चबाते हुए और मांस को मुंह से बाहर थूकते हुए देखा गया है।
उल्लेखनीय है कि चीन के गांसू, सिचुआन और शानक्सी प्रांतों के जंगलों में कम से कम 1,500 पांडा रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications