कोलकाता हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण उड़ानें बाधित
एनएससीबीआई हवाई अड्डे के निदेशक आर.श्रीनिवासन ने कहा,"मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से कुल मिलाकर 15 घरेलू उड़ानों को रद्द करना पड़ा। सुबह 6.10 से 7.40 तक विमानों का परिचालन बाधित रहा।"
उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे के फिर से उड़ानों का परिचालन शु़रू हो गया। कोलकाता के अलीपुर मौसम कार्यालय के मुताबिक दक्षिणी हवाओं के चलने के कारण इस इलाके में घने कोहरे की परत बन गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications