हुंडई की ब्रिकी में 42.8 फीसदी का इजाफा
इस कंपनी ने फरवरी, 2009 में 38,235 कारें बेचीं थी। पिछले महीने घरेलू बिक्री में 46.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 31,001 कारें बिकीं। इस दौरान कंपनी के निर्यात में भी 38.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 23,616 कारें विदेशी बाजारों में बेची गईं।
कंपनी के निदेशक (विपणन एवं बिक्री) अरविंद सक्सेना ने बताया कि आम बजट में सीमा शुल्क में वृद्धि की संभावना की वजह से भी पिछले दो महीनों के दौरान बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications