दिल्ली में होली के हुड़दंग में गई 2 की जान
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अखिल भारतीय आयुर्वियान संस्थान (एम्स) के आघात केंद्र में सोमवार को होली के हुड़दंग के दौरान घायल हुए 180 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया।
केंद्र के प्रमुख एम. सी. मिश्रा ने कहा, "होली के दिन 180 घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 50 गंभीर रूप से घायल थे। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।"
पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान 20 वर्षीय सोनू के रूप में की गई है। उसकी मौत दक्षिणी दिल्ली के जसोला इलाके में मोटरसाइकल दुर्घटना में हुई। वह शराब पी कर गाड़ी चला रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications