सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना बालागढ़ पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाले रुकेशपुर इलाके के नजदीक हुई। गस्ती पर तैनात पुलिस के एक वाहन को तेज गति से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।

बालगढ़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "घटना स्थल पर मरने वालों में तीन पुलिसकर्मियों में से दो सिपाही और एक वाहन चालक शामिल है, जबकि एक उपनिरीक्षक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

अधिकारी ने बताया कि हादसा उस दौरान हुआ जब पुलिस वाहन रात में इलाके में गस्त लगा रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, घटना के तुरन्त बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+