बिहार में आपसी विवाद के बाद 10 घरों में लगाई आग
पुलिस के अनुसार राजेशनगर गांव में सोमवार को दो ट्रक चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के समर्थक जुट गए और हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद एक गुट के लोगों ने कम से कम 10 घरों में आग लगा दी।
इस घटना के विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 80 को जाम कर दिया था। मरैंची थाना प्रभारी श्याम किशोर ने मंगलवार को बताया कि आपसी विवाद के कारण यह घटना घटी है। उन्होंने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications