बजट से होगा फ़ायदा: प्रधानमंत्री

ये बात उन्होंने सरकारी टेलीविज़न दूरदर्शन पर विशेष चर्चा में कही.2010-11 के बजट पर प्रधानमंत्री ने कहा कि की़मतों को लेकर वित्त मंत्री ने सही तालमेल बिठाने की कोशिश की है. उनका कहना था कि प्रत्यक्ष कर कोड को लागू करने का काम 2011 तक टालने से कुछ नुकसान नहीं हुआ है.
मनमोहन सिंह ने उम्मीद जताई कि अर्थव्यवस्था 7.2 फ़ीसदी की दर से बढ़ेगी. उन्होंने कहा, "कृषि में नकारात्मक विकास दर के बावजूद अर्थव्यवस्था 7.2 के दर से बढ़ती रहेगी बल्कि मुझे तो लगता है कि विकास दर 7.5 फ़ीसदी भी हो सकता है."
प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की तारीफ़ करते हुए कहा कि ये बेहद अच्छा बजट था. उनकी टिप्पणी थी- जॉब वेल डन यानी काम को अच्छे तरीके से अंजाम दिया. शुक्रवार को बजट भाषण में प्रणब मुखर्जी ने आर्थिक मंदी से निपटने के लिए दिए गए राहत पैकेज को आंशिक तौर पर वापस लेने का एलान किया वहीं कृषि और सामाजिक क्षेत्र को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया है.












Click it and Unblock the Notifications