प्रणव की बेटी की अपील मजनुओं पर टैक्स लगाओ

Pranab Mukherji
वित्त मंत्री की बेटी ने उनसे मजनुओं पर टैक्स लगाने की मांग की है वहीं वाल स्ट्रीट जरनल ने खुली चिठ्ठी में उनसे एक निर्भीक बजट की मांग की है. प्रणव दा की पुत्री शर्मिष्ठा ने उनसे खुली चिठ्ठी लिखकर गुज़ारिश की है कि महिलाओं से छेड़छाड़ करनेवालों की आय पर 95 प्रतिशत तक कर लगाया जाए.

उन्होंने लिखा है, “घर पर जब भी मैं बजट के बारे में कुछ बेशकीमती राय देना चाहती हूं तो आपकी घूरती आंखों को देखकर मेरी ज़ुबान बंद हो जाती है. मुझे आशा है कि आप मेरे सुझावों पर गंभीरता से विचार करेंगे. शर्मिष्ठा जानीमानी नृत्यांगना हैं और उन्होंने कलाकारों के लिए भी करमुक्ति की मांग की है.

वहीं व्यापार और वाणिज्य से जुड़े अंतरराष्ट्रीय अख़बार वाल स्ट्रीट जरनल के भारतीय ब्यूरो चीफ़ पॉल बेकेट ने प्रणव मुखर्जी के नाम खुला पत्र लिखकर कहा है, “ प्रिय श्री मुखर्जी...इस बार हमें दिखा दीजिए कि आप एक निर्भीक बजट पेश कर सकते हैं."" अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रणव मुखर्जी के पिछले बजट की आलोचना हुई थी और मुखर्जी का जवाब था कि सरकार को सत्ता में आए हुए केवल सात दिन हुए थे ( वैसे आलोचकों ने कहा था कि पांच साल और सात दिन हुए थे.)

अख़बार ने उनसे गुजारिश की है कि इस बार ऐसा बजट न पेश करें जिसे देखकर इंदिरा गांधी के ज़माने की याद आ जाए. अख़बार ने कहा है कि वो ऐसे कदम उठाएं जो शायद इस वक्त लोक लुभावन नहीं लगें लेकिन आने वाले समय के लिए भारत को एक ठोस अर्थव्यवस्था की तरफ़ ले जाएं.

पॉल बेकेट का कहना है, “निवेशकों का भी धैर्य खत्म हो रहा है और वो स्थिति नहीं आने दें जब लैप टॉप लिए भारतीय डेवोस जैसे सम्मेलनों में जाएं और भारत में निवेश के लिए पावर प्वाइंट प्रज़ेंटेशन करें लेकिन उनकी कोई सुने ही नहीं.""

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+