महाराष्ट्र: भ्रष्ट अधिकारी रंगे हाथों पकड़ा गया
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल एम. एस. बाली को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बाली को बुधवार रात रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन
सीबीआई के पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक ऋषि राज सिंह ने बताया कि जांचकर्ताओं को बाली के दक्षिण मुंबई स्थित आवास से 34 लाख रुपये की नकदी और 10,000 डॉलर से अधिक कीमत के ब्रिटिश मुद्रा पाउंड और यूरोपीय मुद्रा यूरो भी मिले हैं।
बाली के पास दो कीमती कारें, ग्वालियर में एक बैंक लॉकर और शराब का भंडार भी है। ठाणे जिले के मीरा रोड क्षेत्र में स्थित एक निजी बिल्डर से संबंधित जमीन के एक भूखंड को विकसित करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में इस रिश्वत की मांग की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications