नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों सहित 13 स्थानों पर छापे मारे हैं। इन स्थानों से करोड़ों की बेनामी संपत्ति और नकदी मिली है। आईएएस अफसर के यहां इतनी नकदी मिली है कि उसे गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है। id="toptextpromo">सूत्रों
से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को आयकर अधिकारियों ने दो आईएएस और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी के अलावा एक पूर्व आईएएस तथा बैंक अधिकारी, उद्योगपति के यहां एक साथ दबिश दी। इस दबिश के दौरान आईएएस अफसर के आवास से बड़े पैमाने पर नकदी मिली है। जिसकी देर रात तक गिनती जारी थी। बरामद की गई रकम आसानी से नहीं गिनी जा पा रही थी लिहाजा उसके लिए नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications