उम्मीदें कम लेकिन बातचीत शुरू
बृहस्पतिवार की सुबह बातचीत शुरू होने से पहले भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर कैमरे के सामने आए और गर्मजोशी भी दिखाई. बशीर का कहना था, हमें उम्मीद है कि ये बातचीत काफ़ी सकारात्मक होगी.""
निरूपमा राव ने भी लगभग इन्हीं शब्दों में बातचीत के प्रति उम्मीद जताई है. भारतीय गृहमंत्री पी चिदबंरम ने एक टीवी चैनल के साथ हुई बातचीत में कहा है को वो “बहुत आशान्वित नहीं हैं." उन्होंने कहा कि बातचीत का कोई तय एजेंडा नहीं है लेकिन दोनों ही पक्ष जिस विषय पर चाहे बात कर सकता है.
उनका कहना था, लेकिन हम हर मामले पर कोई ठोस बातचीत करेंगे ऐसा नहीं है."" भारत इस मुलाक़ात को काफ़ी हद तक “बातचीत बढ़ाने के लिए बातचीत"" दर्जा दे रहा है और माना जा रहा है कि भारतीय पक्ष पाकिस्तान पर मुंबई के हमलावरों को गिरफ़्तार करने और चरमपंथी अड्डों को ख़त्म करने के लिए दबाव डालेगा. वहीं पाकिस्तान समग्र वार्ता जिसमें कश्मीर और पानी की बात भी शामिल है को फिर से बहाल करवाने की कोशिश करेगा.













Click it and Unblock the Notifications