इंडिया इंक को रेल नेटवर्क के विस्तार का इंतजार

यहीं पर प्रमुख औद्योगिकी संगठनों ने आने वाले दिनों में स्थिति को और स्पष्ट होने की उम्मीद जाहिर की है कि रेल मंत्री ममता बनर्जी विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में निजी क्षेत्र की मदद लेने की किस तरह की योजना बनाती हैं।
पढ़ें- रेल बजट 2010 के प्रमुख अंश
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, "रेल मंत्री ने रेलवे के विकास में निजी क्षेत्र को शामिल करने के संदर्भ में अति उत्साहजनक घोषणाएं की है।"
उन्होंने कहा, "हम खासतौर से रेल मंत्री द्वारा प्रस्तावित सार्वजनिक-निजी साझेदारी वाली परियोजनाओं को लेकर उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि यह भारत में और विदेश में भारतीय रेलवे को एक नए आलोक में देखने के लिए निवेशकों को सहीं संकेत देगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications