सिंगापुर में मंदिर प्रबंधन के खिलाफ जांच के आदेश
समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार पत्र 'स्ट्रेट्स टाइम्स' के हवाले से गुरुवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। स्थानीय श्री शिव कृष्ण मंदिर के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
गत वर्ष सामुदायिक विकास, युवा और खेल मंत्रालय के अधीन हिंदू बंदोबस्ती बोर्ड ने मंदिर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.नालाथांबी ने कहा, "गत वर्ष हमें महसूस हुआ कि मंदिर के प्रबंधन में कुछ गलतियां हो रही हैं और खातों में अनियमितता बरती जा रही है।"
मंदिर एक पंजीकृत संस्था है, जिसकी कुल संपत्ति 27 लाख डॉलर बताई गई है। मंदिर समिति में 16 सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications