पीडीपी ने नवजात शिशु के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

पीडीपी विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह 11 दिनों के इरफान के हत्यारों का पता लगाने को लेकर गंभीर नहीं है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को इरफान की मौत के लिए पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस से दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ आरोप तय करने को कहा था।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को बारामुला में उग्र प्रदर्शनकारियों के पथराव में 11 दिनों के इरफान की मौत हो गई थी। वह अपनी मां के साथ एक गाड़ी में सवार था। इतने में प्रदर्शनकारियों ने उस गाड़ी को निशाना बनाकर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान मासूम की मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+