बिहार में बसों की टक्कर में 4 की मौत
पुलिस के अनुसार पटना से मधेपुरा जा रही एक बस के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर मोकामा के समीप सामने से आ रही एक अन्य बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के शिकार पटना से महादलित रैली में हिस्सा लेकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे। बाढ़ के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक नीलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
उनका इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच)में किया जा रहा है जबकि मामूली रूप से घायलों का इलाज बाढ़ और मोकामा में चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों के चालक फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications