छंट ही जाएंगे मंदी के बादल

वाशिंगटन । अमेरिकी फेडरल रिजर्व को उम्मीद है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे मंदी से उबर जाएगी। इसके कुछ प्रमुख सदस्य भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि और केंद्रीय बैंक की भारी-भरकम बैलेंस शीट में कमी लाने पर विचार कर रहे हैं।

बैंक के सदस्य का मान रहे हैं कि अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है, हालांकि अगले साल भी बेरोजगारी की दर ऊंची बनी रहेगी। कुछ सदस्यों का मानना है कि 20 खरब डॉलर से ज्यादा की बैलेंस शीट को कम करने के लिए बैंक को भविष्य में अपनी संपत्तियों को बेचना शुरू कर देनी चाहिए।

वित्तीय क्षेत्र को तंगी से बाहर निकालने के लिए पिछले दो साल के दौरान फेड ने बैंकों को भारी-भरकम ऋण दिए। एक सदस्य थॉमस होइंग ने कहा कि बैंक को एक विस्तारित अवधि के लिए ब्याज दरों को रिकॉर्ड स्तर तक कम रखने की नीति में बदलाव लाना चाहिए।

अर्थव्यवस्था को भारी आर्थिक मंदी से निकालने के लिए दिसंबर 2008 से केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में रिकॉर्ड स्तर तक कमी कर रखी है। केंद्रीय बैंक का नवंबर में अनुमान था कि अर्थव्यवस्था 2.5 से 3.5 फीसदी की रफ्तार से विकास करेगी, लेकिन अब बैंक ने संशोधन करते हुए कहा है कि यह दर 2.8 फीसदी से 3.5 फीसदी के बीच हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+