दिल्ली में आईटी और जेवरात के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र
दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अधोसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) के अध्यक्ष चेतन संघी ने एक बयान में कहा कि दोनों सेज के माध्यम से 54,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार तथा 162,000 लोगों को परोक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।
संघी ने कहा, "केंद्र सरकार ने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए डीएसआईआईडीसी को हरी झंडी दे दी है। इस पर लगभग 785 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है।"
प्रस्तावित सेज उत्तर पश्चिम दिल्ली के बापरोला में 67.4 एकड़ से अधिक की भूमि पर स्थापित होंगे। इसमें से 41.4 एकड़ जमीन स्वर्ण और जेवरात सेज के लिए होगी।
अधिकारी ने कहा, "डीएसआईआईडीसी को भूमि का हस्तांतरण कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications