मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर
लखनऊ, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन साल से फरार इनामी बदमाश अली मोहम्मद सोमवार सुबह मारा गया।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक ए.पी. मिश्रा ने वहां संवाददाताओं को बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र में तड़के करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में अली मोहम्मद (35) मारा गया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। उसके पास से एक चाइनीज पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए।
मिश्रा ने बताया कि विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) से हमें सूचना मिली थी कि अली तड़के किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आ रहा है। सुबह करीब पांच बजे बुड़वल रेलवे स्टेशन के पास अली अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से आता दिखा। रोके जाने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
मिश्रा ने बताया कि अली पर हत्या, लूट, अपहरण और वसूली के 37 आपराधिक मामले दर्ज थे। तीन साल पहले वह अदालत में पेशी के बाद लौटते समय रास्ते से फरार हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications