व्लादिमीर लिसिन सबसे अमीर रूसी
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के अनुसार, पिछले साल सबसे अमीर रहे ऑनेक्सिम समूह के अध्यक्ष मिखाइल प्रोखोरोव 17.85 अरब डॉलर संपत्ति के साथ इस साल दूसरे स्थान पर रहे।
इस सूची में चुकोत्का प्रांत के पूर्व गवर्नर और चेल्सी फुटबाल क्लब के मालिक रोमान अब्रामोविच ने 17 अरब डॉलर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
आर्थिक मंदी के बावजूद रूस के 10 शीर्ष अरबपतियों की कुल संपत्ति साल भर में करीब दोगुनी होकर 139.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
वर्ष 2008 में आर्थिक मंदी के दौरान 10 शीर्ष अरबपतियों की कुल संपत्ति 221 अरब डॉलर से कम होकर 75.9 अरब डॉलर रह गई थी।
पत्रिका ने अपनी सूची में 500 रूसी अमीरों को जगह दी है, जिसमें 77 की संपत्ति एक अरब डॉलर से ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications