उड़ीसा में लड़की पर तेजाब फेंका
भुवनेश्वर । उड़ीसा के बरहामपुर शहर में शुक्रवार को एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की के ऊपर तेजाब फेंक दिया जिससे वह झुलस गई।
पुलिस अधिकारी सरत महापात्रा ने आईएएनएस को बताया कि लड़की अपने भाई के साथ मंदिर से घर लौट रही थी तभी उस पर प्रेमी ने भीड़भाड़ वाले जगह पर उस पर तेजाब फेंक दिया। युवक की सही तरीके से पहचान नहीं हो पाई है।
लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजाब से उसका सिर, चेहरा और दोनों हाथ झुलस गए हैं। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications