सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट ब्रिटेन

सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट ब्रिटेन

ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उपायुक्त जॉन येट्स हॉकी विश्व कप और इस साल के अंत में होनेवाले कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुँचे येट्स ने एक बयान में कहा है कि उन्हें सुरक्षा इंतज़ाम सुदृढ़ नज़र आ रहे हैं.

इस हफ़्ते की शुरुआत में इंग्लैंड की हॉकी टीम से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी डेविड फोल्कनर ने कहा था कि उन्हें अब भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं हैं.

लेकिन येट्स ने कहा है कि आनेवाले समय में जैसे-जैसे सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी, ब्रिटेन भारत के साथ मिलकर काम करना चाहेगा.

बैठक

उन्होंने कहा है कि उनकी भारतीय अधिकारियों के साथ सकारात्मक बैठक हुई है.

कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर ब्रिटेन के अधिकारी अपने भारतीय समकक्षों से संपर्क में हैं और उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

उस वक़्त सुरक्षा इंतज़ाम कितने पुख्ता होंगे, इसकी परख के लिए हॉकी विश्व कप महत्त्वपूर्ण होगा.

वर्ष 2008 में मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों के बाद से भारत में कोई बड़ी चरमपंथी घटना नहीं हुई है.

लेकिन सुरक्षा को लेकर चिंता की वजह से पिछले साल इंग्लैंड की बैडमिंटन टीम ने हैदराबाद में हुई चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था, जबकि स्कॉट्लैंड और वेल्स इसमें शामिल हुए और कोई अप्रिय घटना भी नहीं घटी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+