ब्रिटेन में हिंदुओं की बड़ी क़ानूनी जीत
महबूब ख़ान
बीबीसी संवाददाता, लंदन
ब्रिटेन में रहने वाले एक हिंदू व्यक्ति देवेंदर घई ने अपनी मौत के बाद दाह संस्कार हिंदू रीति से कराने की क़ानूनी लड़ाई में महत्वपूर्ण जीत हासिल की है.
देवेंदर घई की माँग रही है कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज़ों के अनुसार खुले स्थान पर होना चाहिए जिसमें शव को अग्नि की भेंट किया जाता है और राख को भी पानी में बहाने की अनुनति दी जाए.
यह मुक़दमा ब्रिटेन के हाई कोर्ट से शुरू होकर अपील कोर्ट तक पहुँचा जहाँ बुधवार को फ़ैसला दिया गया कि मौजूदा क़ानूनों के तहत ही हिंदू व्यक्ति को उसके धार्मिक रीति-रिवाज़ों के अनुसार अंतिम संस्कार की इजाज़त दी जा सकती है.
इस मुक़दमे में देवेंदर घई का प्रतिनिधित्व किया बैरिस्टर प्रोफ़ेसर सतविंदर जस ने. प्रोफ़ेसर जस से हमने इस पूरे मामले में विस्तार से बातचीत की है.












Click it and Unblock the Notifications