पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 15 की मौत (लीड-1)
खबर एजेंसी के जमरूद जिले में में खसादार बल के 13 जवान इस हमले में घायल हो गए।
समाचार एजेंसी आनलाइन के अनुसार मृतकों में खसादार बल के अधिकारी जमरूद खान अफरीदी भी शामिल हैं। अफरीदी उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में चलाए जा रहे सैन्य अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर मस्जिद से बाहर आया और जैसे ही खसादार बल का वाहन से गुजरने लगा तो उसने विस्फोट कर दिया।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट में 10 से 15 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।
घायलों को हयात अबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य घटना में इस कबाइली जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पाकिस्तानी सनिकों की मौत हो जाने की आशंका है।
खबर एजेंसी जिले के तिराह घाटी में तकनीकी खराबी की वजह से दो सीटों वाला एएच-1एफ कोबरा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications