ऊंची इमारत की दिक्कत!

ऊंची इमारत की दिक्कत!

दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज ख़लीफ़ा' का दृश्य पटल अपने उदघाटन के एक महीने बाद ही मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है.

इस इमारत का निर्माण करने वाली कंपनी एमार प्रापर्टीज़ ने पर्यटकों की अत्यधिक आवाजाही और बिजली सप्लाई में आ रही दिक्कतों को इस फैसले की वजह बताया है.

इस गगनचुम्बी इमारत का भ्रमण करने वाले पर्यटकों को दृश्य पटल (आब्जर्वेशन डेस्क) से नज़ारा देखने के लिए 100 डॉलर की राशि देनी पड़ती है. अगर इस सैर की बुकिंग पहले से कराई जाए तो ये शुल्क 30 डॉलर तक देना पड़ता है.

बुर्ज खलीफा के दृश्य पटल को दुबारा खोलने की तारीख़ अभी तय नहीं की गई है.

दुबई में चार जनवरी को ढे़रों आतिशबाज़ी के बीच इस इमारत का उद्घाटन हुआ था. इस इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से को 95 किलोमीटर तक की दूरी से देखा जा सकता है.

बुर्ज दुबई के नाम से जानी जाने वाली इस इमारत को पडो़सी देश अबू धाबी के शासक को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुर्ज खलीफा का नाम दिया गया है.

2,716 फीट ऊंची इस इमारत का निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ था.

28,000 शीशों से ढकी इस इमारत में 160 मंजिलें हैं जबकि दफ्तरों और फ्लैटों के लिए इसमें करीब 500,000 स्कवायर मीटर जगह का प्रावधान है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+