हिमस्खलन में 6 सैन्य अधिकारियों की मौत, 450 फंसे

सेना मुख्यालय से प्राप्त खबर के मुताबिक बारामूला में सैनिकों को युद्धक प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उसी दौरान अचानक हिमस्खलन हुआ और देखते ही देखते सैनिकों को अपनी चपेट में ले लिया।
हिमस्खलन की खबर मिलते ही बचावदल मौके पर पहुंच गया। अभी तक प्राप्त सूचना के मुताबिक 70 सैनिकों को बचाव दल ने बचा लिया है। लेकिन अभी भी चार सौ के करीब सैनिक मलबे के नीचे दबे हुए हें। बचाव कार्य जारी है। खबर लिखे जाने तक मलबे से छह सैन्य अधिकारियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications