महंगाई पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में समूह गठित
महंगाई के मुद्दे पर शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई प्रधानमंत्री की बैठक में यह फैसला किया गया। यह समूह चर्चा करने के बाद निम्नलिखित छह मुद्दों पर अपनी सिफारिशें देगा।
- देश में कृषि उत्पादों को कैसे बढ़ाया जाए।
- किसानों को मिलने वाली कीमतों और खुदरा मूल्यों के बीच का अंतर कैसे पाटा जाए।
- कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु उपभोग कानून को और कैसे प्रभावी बनाया जाए।
- यह सुनिश्चित करना कि खाद्य वितरण को कैसे बेहतर बनाया जाए और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाया जाए।
- किसानों को उचित मूल्य पर कैसे बीजों और ऊर्वरकों का मिलना सुनिश्चित किया जाए।
इस समूह में प्रधानमंत्री के अलावा वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कृषि मंत्री शरद पवार, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी. रंगराजन शामिल हैं।
इसके अलावा इसमें आंध्र प्रदेश, असम, पंजाब, हरियाणा और गुजरात सहित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications