ग्रामीण चिकित्सा पाठ्यक्रम पर आशंकाएं निराधार : आजाद
अंतर-स्नातक चिकित्सा शिक्षा के वैकल्पिक प्रारूप विषय पर चर्चा के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि प्रस्तावित ग्रामीण औषधि और शल्य चिकित्सा स्नातक (बीआरएमएस) पाठ्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य के लिए एक समुदाय आधारित समाधान के बारे में पहली बार चर्चा की जा रही है।
आजाद ने कहा कि हम एमबीबीएस अथवा विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थान पर इन्हें नहीं ला रहे हैं। आजाद ने बताया कि इस प्रस्ताव में मेधाविता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया है ताकि उन्हें प्राथमिक रूप से 1,4500 उपकेन्द्रों में अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में काम करने के लिए तैयार किया जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ये प्रशिक्षित लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एमबीबीएस चिकित्सकों के अतिरिक्त होंगे। फिलहाल आशा के बाद सहायक दाई (एएनएम) की देखरेख में जन स्वास्थ्य प्रणाली की सबसे आधारभूत इकाई उप केन्द्र काम कर रहे हैं।
आजाद ने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित योजना के दुरूपयोग को रोकने के लिए उपाय भी होना चाहिए। उन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद से इस पर कड़ी नजर रखते हुए इसके लिए वार्षिक लाइसेंस प्रक्रिया स्थापित करने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications