अगवा बेटी की हत्या से कारोबारी मरा

विजयवाड़ा से करीब 50 किलोमीटर दूर गुंटूर शहर के बाहरी इलाके में सोमवार शाम को राव की बेटी नागा वैष्णवी की लाश एक बायलर से बरामद की गई। शनिवार को कार से स्कूल जाते वक्त तीन अज्ञात लोगों ने लड़की को अगवा कर कार चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कारोबारी का 14 वर्षीय बेटा साई तजेश भी कार में ही था लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। हमलावर कार सहित वैष्णवी को लेकर चंपत हो गए थे।
विजयवाड़ा शहर के पुलिस आयुक्त के.वी. राजेन्द्र नाथ ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने अगवा की गई लड़की का शव बरामद कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि लड़की को अगवा करने के कुछ ही घंटे बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। इन घटनाओं से राज्य में सनसनी फैल गयी है। मुख्यमंत्री के. रौसेया ने मामले में संलिप्त लोगों को न बख्शे जाने की बात कही। उन्होंने पुलिस को मामले की तेजी से छान-बीन करने और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications