26/11: कसाब बोला मंत्री को गवाह बनाएं

मुंबई हमले पर सुनवाई कर रही विशेष अदालत में जब बहस शुरू हुई तो कसाब ने अपने वकील केपी पवार के माध्यम से राज्य के राजस्व मंत्री नारायण राणे को कोर्ट में गवाही देने के लिए पेश होने की मांग की। कसाब का तर्क है कि चूंकि राणे ने 26/11 में स्थानीय तत्वों के हाथ होने की बात कही थी, इसलिए उनकी गवाही जरूरी है। कसाब के मुताबिक राणे ने कहा था कि वे ऐसे नेताओं को जानते हैं, जिन्होंने आतंकियों की मदद की।
कसाब के वकील का कहना है कि कसाब पर आपराधिक षड्यंत्र के आरोप के मद्देनजर राणो की गवाही अहम हो सकती है। लेकिन, लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने कहा कि इस मामले में राणो की गवाही असंगत है।
कसाब की इस मांग को कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ समय की बर्बादी है। साथ ही मामले में गवाही का काम पूरा होने की घोषणा कर दी। इस मामले पर सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी।












Click it and Unblock the Notifications