जगुआर के सीईओ ने इस्तीफा दिया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि डेविड स्मिथ का पद छोड़ना पिछले सप्ताह प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच वेतन और अन्य शर्तो पर वार्ता टूटने से नहीं जुड़ा है। प्रवक्ता ने कहा, " वार्ता के बिना निर्णय के समाप्त होने से हम निराश हैं लेकिन उनका हटना इससे संबंधित नहीं है।"
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी नव-नियुक्त कर्मचारियों के वेतन और पेंशन प्रावधानों में कटौती करना चाहती है। टाटा ने अमेरिकी कंपनी फोर्ड से जगुआर लैंडरोवर को वर्ष 2008 में 2.3 अरब डॉलर में खरीदा था। कंपनी नए कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती और पेंशन योजना को बंद करना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications