जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कानाछक सेक्टर में सोमवार रात दो बजे सीमापार से घुसपैठ की कोशिश की गयी। जवानों ने जब घुसपैठियों को चुनौती दी तो सीमा के दूसरी तरफ से गोलीबारी की गयी। अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी चार घंटे तक चली, और मंगलवार की सुबह छह बजे तक खत्म हुई।
पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने बताया कि दो घंटे तक लगातार भारी गोलीबारी की गयी। इसके बाद भी रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही जो सुबह छह बजे तक चली। इस महीने सीमापार से घुसपैठ की कोशिश की यह 15वीं घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications