पंजाब पुलिस ने कोबद गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया
पटियाला (पंजाब), 26 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस द्वारा चार महीने पहले गिरफ्तार किए गए नक्सली नेता कोबद गांधी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने सोमवार को एक मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक खुफिया एजेंसियों द्वारा उन्हें यह जानकारी दी गई कि गांधी अपनी गिरफ्तारी से कुछ महीने पहले पंजाब विश्वविद्याालय के परिसर में देखा गया था।
इसके मद्देनजर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) संशोधन अधिनियम, 2008 के तहत और विभिन्न धाराओं के तहत गांधी के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
गांधी को दिल्ली में गत वर्ष सितम्बर महीने में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications