नक्सलियों ने बिहार में कई स्थानों पर काला झंडा फहराया
पुलिस के अनुसार मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के 12 से ज्यादा स्थानों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के नक्सलियों ने काला झंडा फहराया। इनमें कई सरकारी विद्यालय और सूचना भवन सम्मिलित हैं। नक्सलियों ने कई स्थानों पर पोस्टर भी चिपकाया।
जमालपुर अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) श्रीधर मंडल ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों के पोस्टरों और काले झंडों को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों का यह कार्य उनकी हताशा का परिणाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications