पाकिस्तान ने पूंछ में रॉकेट दागे जाने का खंडन किया
पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी के हवाले से ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने भारत की नाला चौकी पर कोई रॉकेट नहीं दागा है। इस संबंध में भारत की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
अधिकारी ने कहा, "ऐसी कोई घटना नहीं हुई।"
इससे पहले, सेना के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया था कि पाकिस्तानी सैनिकों ने दोपहर लगभग दो बजे सब्जियन सेक्टर की इस चौकी पर रॉकेट दागे थे।
पाकिस्तान सेना ने पिछले हफ्ते भी इस सेक्टर में रॉकेट दागे थे और गोलीबारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications